. *फिर घमंड कैसा*
एक माचिस की तीली,
एक घी का लोटा,
लकड़ियों के ढेर पे,
कुछ घण्टे में राख़...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
एक बूढ़ा बाप शाम को मर गया,
अपनी सारी ज़िन्दगी,
परिवार के नाम कर गया,
कहीं रोने की सुगबुगाहट,
तो कहीं फुसफुसाहट...
अरे जल्दी ले जाओ
कौन रखेगा सारी रात...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
मरने के बाद नीचे देखा ,
नज़ारे नज़र आ रहे थे,
मेरी मौत पे .....
कुछ लोग ज़बरदस्त,
तो कुछ ज़बरदस्ती
रो रहे थे।
नहीं रहा...चला गया...
चार दिन करेंगे बात...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
बेटा अच्छी तस्वीर बनवायेगा,
सामने अगरबत्ती जलायेगा,
ख़ुश्बुदार फूलों की माला होगी...
अख़बार में अश्रुपूरित श्रृद्धांजली होगी...
बाद में उस तस्वीर पे,
जाले भी कौन करेगा साफ़...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
ज़िन्दगी भर,
मेरा-मेरा-मेरा किया...
अपने लिए कम,
अपनों के लिए ज़्यादा जिया...
कोई न देगा साथ...
जायेगा ख़ाली हाथ...
क्या तिनका ले जाने की भी है औक़ात ???
फिर घमंड कैसा ?
*बस इतनी सी है - आदमी की औक़ात !!*
एक माचिस की तीली,
एक घी का लोटा,
लकड़ियों के ढेर पे,
कुछ घण्टे में राख़...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
एक बूढ़ा बाप शाम को मर गया,
अपनी सारी ज़िन्दगी,
परिवार के नाम कर गया,
कहीं रोने की सुगबुगाहट,
तो कहीं फुसफुसाहट...
अरे जल्दी ले जाओ
कौन रखेगा सारी रात...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
मरने के बाद नीचे देखा ,
नज़ारे नज़र आ रहे थे,
मेरी मौत पे .....
कुछ लोग ज़बरदस्त,
तो कुछ ज़बरदस्ती
रो रहे थे।
नहीं रहा...चला गया...
चार दिन करेंगे बात...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
बेटा अच्छी तस्वीर बनवायेगा,
सामने अगरबत्ती जलायेगा,
ख़ुश्बुदार फूलों की माला होगी...
अख़बार में अश्रुपूरित श्रृद्धांजली होगी...
बाद में उस तस्वीर पे,
जाले भी कौन करेगा साफ़...
बस इतनी सी है -
*आदमी की औक़ात !!*
ज़िन्दगी भर,
मेरा-मेरा-मेरा किया...
अपने लिए कम,
अपनों के लिए ज़्यादा जिया...
कोई न देगा साथ...
जायेगा ख़ाली हाथ...
क्या तिनका ले जाने की भी है औक़ात ???
फिर घमंड कैसा ?
*बस इतनी सी है - आदमी की औक़ात !!*
