कितना वक़्त हुआ
तुम्हें गए..
पर लगता है
जैसे अभी अभी की बात है...
लगता है जैसे..
बिछड़ते वक़्त अभी अभी
आख़री बार मुड़ कर देखा है
तुमने... और जैसे अभी अभी
उदास सा मुस्कुराया हूँ मैं... मुझे मुस्कुराते देख
जैसे अभी अभी
हैरान हुई हो तुम...
और जैसे अभी अभी..
अपनी भर आई आँखों को छुपाने के लिए दूसरी तरफ़ देखने
लगा हूँ मैं... देखो ना..
कितना वक़्त हुआ
तुम्हे गए..
पर लगता है
जैसे अभी अभी की बात है...
No comments:
Post a Comment